Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Some people did not receive their degrees even after applying, while others sent their documents.

Meerut News: किसी को आवेदन के बाद भी नहीं मिली डिग्री तो कहीं भेज दिए दूसरे के दस्तावेज

Wed, 03 Dec 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Some people did not receive their degrees even after applying, while others sent their documents.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में डिग्री और मार्कशीट वितरण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। छात्रों का आरोप है कि महीनों पहले आवेदन करने के बावजूद न तो तय समय पर डिग्री मिल रही है और न ही मार्कशीट। विश्वविद्यालय के अपने नियम के मुताबिक आवेदन के मात्र 15 दिन में मार्कशीट उपलब्ध हो जानी चाहिए लेकिन हकीकत यह है कि छात्र दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई छात्रों के घर गलत मार्कशीट पहुंच रही है। किसी को दूसरे छात्र की मार्कशीट थमा दी गई तो किसी की मार्कशीट गायब है। डिग्री में भी कम गड़बड़ी नहीं। कुछ छात्रों को गलत विषय वाली डिग्री भेजी गई तो कुछ के पास एक की जगह दो-दो डिग्रियां पहुंच गईं। गोपनीय शैक्षणिक दस्तावेजों में यह लापरवाही विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि सत्र 2023-24 की डिग्रियों का वितरण अभी तक अधर में है जबकि सत्र 2024-25 की डिग्रियां प्रिंट तक नहीं हुईं। मजबूरी में छात्र 1250 रुपये का भारी-भरकम शुल्क देकर प्रोविजनल डिग्री ले रहे हैं। नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए जरूरी मूल दस्तावेज न मिलने से छात्र मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। अंकित अधाना ने बताया कि अभी डिग्री प्रिंट करने का काम विश्वविद्यालय परिसर से बाहर एजेंसी के जरिये हो रहा है जिसके कारण आपातकालीन स्थिति में भी त्वरित डिग्री जारी करने की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने मांग की है कि संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता और त्वरित उपलब्धता के लिए डिग्री प्रिंटिंग को तत्काल परिसर के अंदर शुरू किया जाए। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों व विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति से उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई और सभी लंबित मार्कशीट-डिग्रियों को 30 दिन के अंदर त्रुटिरहित वितरित करने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed