फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   some people beating healthworker assha after she conform two person corona positive

कोरोना पाजिटिव बताने पर आशा से घर में घुसकर मारपीट

Sat, 23 May 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
some people beating healthworker assha after she conform two person corona positive
खरखौदा। गांव अतराड़ा में तीन दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा युवक जांच में कोरोना पाजिटिव मिला था। जांच में पुष्टि होने के बाद आशा उस युवक के मकान पर नोटिस चस्पा करने गई थी। आरोप है कि इसके विरोध में गांव के कुछ लोगों ने मकान में घुसकर आशा से मारपीट कर दी। इस पर पीड़ित आशा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अतराड़ा निवासी दो भाई महाराष्ट्र में कारपेंटर का काम करते थे। लॉकडाउन के चलते उनके काम बंद हो गया। इससे दोनों भाई बेरोजगार हो गए। ये दोनों तीन दिन पहले अपने गांव अतराड़ा लौटे। ग्रामीणों की मांग पर दोनों भाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। जहां एक भाई कोरोना पाजिटिव मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी उस गांव की आशा कोरोना पॉजिटिव का नोटिस चस्पा करने गई थी। आरोप है कि गांव के लोगों ने आशा का विरोध किया तथा उसके घर में घुसकर मारपीट की। आशा ने गांव के कई युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed