फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier death case, Bhim Army workers protested against police in Baghpat city

सिपाही की मौत के मामले में भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 02 Nov 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Soldier death case, Bhim Army workers protested against police in Baghpat city
प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बागपत में टीकरी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण कुमार की मौत के मामले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सिपाही की मौत की जांच सीबीआई या अन्य बड़ी एजेंसियों से कराने की मांग की गई।

विज्ञापन


शनिवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि टीकरी चौकी पर तैनात और अमरोहा निवासी सिपाही प्रवीण की हत्या हुई है। पुलिस विभाग इसे आत्महत्या बता रहा है। परिजनों का दावा है कि सिपाही की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है जो गलत है। इससे परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई जैसी एजेंसी से कराई जाए। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जिशान हयात, जिला महासचिव संजय सिंह, जिला संयोजक सूरजभान सिंह एडवोकेट, महक सिंह, नत्थू, श्यामे, रोहित, जितेंद्र कुमार, जफर, ब्रिजेश, नितिन, सचिन मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिपाही की मौत पर हंगामा, चौकी पर ताला लगाकर भागी पुलिस, फिर भीड़ पर फटकारी लाठियां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिपाही का शव उनके पैतृक गांव पहुंचने पर परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन वहां पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया गया है। यह अनुचित है। अनुसूचित जाति के लोग इस कार्रवाई से अकेला और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा जल्द कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो नेशनल भीम आर्मी द्वारा परिवार के साथ देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविश कुमार, राजा अंबेडकर, आकाश धरानिया, कपिल अंबडेकर, सुरेंद्र कुमार, सुकर्मपाल, युवा जिलाध्यक्ष राहुल अंबेडकर मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed