फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier beaten up over car repair dispute

Meerut News: कार पहले ठीक कराने के विवाद में फौजी से मारपीट

Fri, 05 Dec 2025 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Soldier beaten up over car repair dispute
दौराला। सकौती में कार पहले ठीक कराने के विवाद में गांव दादरी निवासी फौजी प्रवीण के साथ सकौती निवासी दो युवकों ने कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। इसमें प्रवीण घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रवीण ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि वह फौज में है। वर्तमान में उसकी तैनाती लेह लद्दाख में है। वह एक माह की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ है। बृहस्पतिवार को वह कार में अपनी बेटी को लेकर मेरठ गया था। लौटते समय देर शाम सकौती में उसकी कार खराब हो गई। वह कार लेकर एक गैराज में पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद सकौती निवासी रितिक और उज्ज्वल पहले अपनी कार ठीक कराने के लिए कहने लगे। इस पर उनमें कहासुनी हो गई। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने दौराला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौजी को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed