फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier and student died in accident, eyewitnesses said people were horrified to see condition of injured

फौजी समेत दो की मौत: चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी, हादसे का मंजर देख कांप गई थी रूह, मां के नहीं थम रहे आंसू

Fri, 07 Jul 2023 04:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jul 2023 04:50 PM IST
सार

Meerut Accident : भीषण हादसे में फौजी समेत दो की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। उधर, मृतकों की मां के आंसू नहीं थम रहे हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Soldier and student died in accident, eyewitnesses said people were horrified to see condition of injured
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूह कांप गई। चश्मदीदों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद बलेनो कार छह से सात फीट हवा में उछली और विपरीत साइड में जाकर कई मीटर तक पलटती चली गई।

विज्ञापन


वहीं, सेना के जवान और बीसीए छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वे बस यही कहते रहे की परीक्षा देने गए थे, यह क्या हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Soldier and student died in accident, eyewitnesses said people were horrified to see condition of injured
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा की मेल्फोर्ड सिटी कॉलोनी निवासी हर्ष (21) बीआईटी कॉलेज से बीसीए कर रहा था। मनोज उसकी बुआ का बेटा है। मनोज का पहले सुबह मेरठ में सीआरपीएफ का पेपर था। उसके बाद दोपहर को उसका पेपर गौतमबुद्धनगर में सीआईएसएफ की परीक्षा थी। हर्ष और मनोज दोनों गौतमबुद्धनगर चले गए थे। 

Soldier and student died in accident, eyewitnesses said people were horrified to see condition of injured
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शाम को मनोज हर्ष को अपने चाचा के यहां गाजियाबाद ले गया। वहां से रात को दोनों मेरठ के लिए निकल गए। रास्ते में ही दोनों ने फोन कर अपने दोस्त सेना के जवान रोहित को बुला लिया था। 

विज्ञापन

Soldier and student died in accident, eyewitnesses said people were horrified to see condition of injured
रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

रात तक घर नहीं आने के कारण रोहित और हर्ष के परिवार वाले दोनों को फोन कर रहे थे। पुलिस का जब रात को हर्ष के पिता के पास फोन गया तो परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। हर्ष के पिता सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं और रोहित के पिता सेना से रिटायर्ड नायक हैं।

रोहित को तीन दिन बाद जाना था पोस्टिंग पर
रोहित मूल रूप से बागपत के धनौरा गांव का रहने वाला था। वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात था। तीन दिन बाद रोहित को अपनी पोस्टिंग पर जाना था। 15 दिन की छुट्टी लेकर वह घर आया था। रोहित का भाई राहुल भी सेना के चिकित्सा कोर में तैनात है।

मनोज की हालत भी गंभीर, रीढ़ की हड्डी टूटी
हर्ष की बुआ के बेटे मनोज की हालत भी बेहद नाजुक है। रीड की हड्डी में फ्रैक्चर हो चुका है। सिर में भी गंभीर चोट है। वेंटिलेटर पर रखा गया है। रोहित की मां सुनीता और हर्ष की मां सरिता समेत अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed