फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sold fake shirts in the name of brand, confiscated goods worth 1.5 lakh

ब्रांड के नाम पर नकली शर्ट बेची, डेढ़ लाख का माल जब्त

Sun, 09 Jan 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sold fake shirts in the name of brand, confiscated goods worth 1.5 lakh
ब्रांड के नाम पर नकली शर्ट बेची, डेढ़ लाख का माल जब्त
विज्ञापन

मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) और नौचंदी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर ब्रांड के नाम पर नकली शर्ट बेचने का खुलासा किया। एक होटल में लगाए गए गारमेंट मेले में इनकी बिक्री की जा रही थी। यहां से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल बरामद किया गया। यहां लुइस फिलिप के नाम पर शर्ट महज 700 रुपये तक बेची गई। इस ब्रांड की असली शर्ट 2100 से 3500 रुपये तक आती हैं। नए जीएसटी नंबर से यह काम किया जा रहा था। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी लगातार नकली ब्रांडेड सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। हाल ही में सूचना मिली कि मेरठ में मेले और अन्य आयोजनों की आड़ में नकली सामान बेचा जा रहा है। इसके चलते ही शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल में चल रहे गारमेंट मेले में छापा मारा गया।
विज्ञापन

यहां टीम ने 80 से ज्यादा शर्ट बरामद की, जिन्हें इस कंपनी के नाम पर बेचने के लिए लाया गया था। उन्होंने बताया कि टीम ने मौके से लिसाड़ीगेट निवासी नाजिम और बिलाल को हिरासत में लिया है। धीरेंद्र सिंह में बताया भी पहले भी शहर में काफी मात्रा में नकली सामान मिलता रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आयोजक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed