{"_id":"69a6d34dbf039ba18804865f","slug":"sohrabgate-bus-stand-to-be-shifted-after-holi-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1123461-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होली के बाद स्थानांतरित होगा सोहराबगेट बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होली के बाद स्थानांतरित होगा सोहराबगेट बस अड्डा
विज्ञापन
बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने अस्थायी तौर पर भेजा जाएगा
- परिवहन निगम ने किराए पर एमडीए से ली दो एकड़ जमीन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सोहराबगेट रोडवेज बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर निर्माण शुरू करने से पहले बस अड्डे को हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए तीन माह पहले परिवहन निगम ने लोहियानगर योजना में बिजली घर के बराबर में खाली पड़ी जमीन एमडीए से किराए पर ली थी। जिसमें अब होली के त्यौहार के बाद चार दिवारी और टीन शेड डालने का काम शुरू हो जाएगा।
प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया है। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को तत्काल गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे की जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया है। माना जा रहा है कि अब निगम के अधिकारी होली के बाद बस अड्डे की जमीन को खाली करना शुरू करेंगे।
इसके बाद सोहराबगेट बस अड्डा अस्थाई रूप से हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने बिजली घर के बराबर में खाली जमीन पर संचालित होगा। सोहराबगेट से लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसें चलती हैं। मॉडल बस अड्डा निर्माण शुरू होने से पहले रोडवेज बस अड्डे की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। सोहराबगेट डिपो की बसों का रखरखाव मेरठ डिपो की वर्कशॉप में होगा। इस जमीन पर अब से पहले एनसीआरटीसी का कार्य चल रहा था। वह जमीन अब खाली हो गई है। जिसका लाभ अब मेरठ डिपो और सोहराबगेट डिपो उठाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
एमडीए से लोहियानगर योजना में हम किराए पर जमीन ले चुके हैं। जिसकी चहार दिवारी, शौचालय आदि बनाने का काम शीघ्र ही शुरू होगा। सोहराबगेट बस अड्डे की जमीन को भी खाली किया जाएगा। -राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो।