फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SOG of Saharanpur, Muzaffarnagar also started searching for the criminal.

Meerut News: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की एसओजी भी बदमाश की तलाश में जुटी

Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
SOG of Saharanpur, Muzaffarnagar also started searching for the criminal.
शामली। एक्सिस बैंक शाखा में 40 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस तलाश करना तो दूर उसकी पहचान तक नहीं कर पाई है। जिले की आठ टीमों के साथ ही डीआईजी सहारनपुर ने सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की एसओजी टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया है। इसके अलावा बागपत व मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। उधर, बैंक मैनेजर व कैशियर से पुलिस ने कई घंटे तक दूसरे दिन भी पूछताछ की।
विज्ञापन

शहर के धीमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार दोपहर दो बजे घुसे एक बदमाश ने पहुंचकर मैनेजर को सुसाइड नोट थमाया और मरने मारने की धमकी देते हुए तमंचे के बल पर 40 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। इस घटना में शामिल बदमाश को पकड़ने के लिए जिले की एसओजी, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, कोतवाली व आदर्श मंडी थाना समेत आठ टीमें लगाई गई है, लेकिन तीन दिन बाद भी बदमाश को पकड़ना तो दूर उसकी पहचान तक नहीं कर सकी है। इस मामले में शासन से पुलिस कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, डीआईजी सहारनपुर ने इस घटना के खुलासे में एसओजी सहारनपुर और एसओजी मुजफ्फरनगर की टीम को भी लगाया है। एसओजी सहारनपुर की टीम ने शामली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस टीमें बागपत व मेरठ समेत आसपास के जनपदों के अलावा हरियाणा में बदमाश की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरबी से भी जुटाई जा रही जानकारी
एक्सिस बैंक में मैनेजर को इमोशनल करने के साथ धमकी देकर बदमाश ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उसे लेकर पुलिस हैरान है। पुलिस का मानना है इस तरह से इतनी बड़ी लूट की घटना शायद पहले नहीं हुई होगी। इसे देखते हुए राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है, ताकि अगर पूर्व में देश में कहीं पर इस तरह की कोई वारदात हुई हो तो उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई की जा सके।
अभ्यस्त बदमाश द्वारा लूट करना मान रही पुलिस
लूट की घटना को बेखौफ होकर बदमाश ने जिस तरह से की है, उसे देखकर पुलिस का मानना है कि वह अभ्यस्त अपराधी हो सकता है। बदमाश ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फेस मास्क के साथ नाक पर बैंडेड लगा रखी थी ताकि नाक से भी पहचान न हो सके। बदमाश जिस तरह से शहर के अंदर भीड़भाड़ वाले इलाके से होते हुए मिल रोड कोतवाली के सामने से होता हुआ बाइक से भागा, उससे माना जा रहा है कि यह घटना किसी बड़े शातिर बदमाश के करना देना मानकर जांच में जुटी है।

पहली घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों को खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बदमाश की तलाश में हर बिंदू पर काम कर रही है। पूर्व में हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहे और जमानत पर आए बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम की लूट में कोई बड़ा गैंग तो शामिल नहीं है।
बैंक में 40 लाख रुपये की लूट की घटना में पुलिस टीमें लगी हुई है। बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed