{"_id":"68cea0afe37e568c120aa5f1","slug":"society-is-concerned-about-the-safety-of-jain-monks-suresh-jain-rituraj-meerut-news-c-14-1-mrt1002-981059-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन साधुओं की सुरक्षा के लिए समाज चिंतित : सुरेश जैन ऋतुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन साधुओं की सुरक्षा के लिए समाज चिंतित : सुरेश जैन ऋतुराज
विज्ञापन
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में जैन समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
- रोडवेज चैंबर भवन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 का हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रोडवेज चैंबर भवन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 की ओर से तीर्थ रक्षा सम्मेलन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सभा और तीर्थंकर पार्श्वनाथ के स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि तीर्थों के संरक्षण और साधुओं की सुरक्षा को लेकर जैन समाज बहुत चिंतित है। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव या ढिलाई समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। जैन समाज में दानवीर भामाशाह, चंद्र गुप्त मौर्य, राजा संपत्ति जैसे महान राजा पैदा हुए। उन्होंने अपनी दानशीलता और पराक्रम से देश और समाज में अपना योगदान दिया है।
ऋतुराज ने कहा कि जैन तीर्थों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। हमारे साधु संत भी सुरक्षित नहीं हैं। कार्यक्रम महावीर प्रार्थना से शुरू होकर अरिहंत जय जय की स्तुति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखाओं ने अपने कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सुभाष चंद जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उसके सहयोगियों को सम्मानित किया। जैन मिलन महिला शक्ति की संरक्षिका वीरा पूनम जैन, अध्यक्ष वीरा उमंग जैन, मंत्री वीरा सुनीता जैन, संयोजिका वीरा शालिनी जैन, प्रदीप जैन, राखी जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ ही शाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्री भी पहुंचे।