फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Social organizations distributed food items

सामाजिक संगठनों ने बाटा खाद्य पदार्थ

Fri, 27 Mar 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Social organizations distributed food items
सामाजिक संगठनों ने बांटा खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

मेरठ। शहर में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों ने खाद्य पदार्थ बांटा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में 500 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस दौरान विपुल सिंघल, विकास गुप्ता, पंकज अनेजा, अशोक शर्मा, रोहित कपूर, शिवम विनायक मेरा शहर मेरी पहल से अंकुश चौधरी, एसके शर्मा, संजू मितल आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच मेरठ महानगर शंकर नगर स्वयंसेवक द्वारा लोगों को 1000 मास्क बांटे। इस दौरान संजय आनंद, शैलेंद्र वाल्मीकि, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कंकरखेड़ा में अंकुर कुशवाह महानगर मंत्री भाजपा के द्वारा मजदूर, रिक्शे वाले, दिहाड़ी मजदूरों को एक दिन का राशन फ्री वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि 21 दिनों तक गरीबों को खाना वितरित किया जाएगा। इस दौरान कुशाग्र सिंघल, नितिन शर्मा, रवि, सोनू, आकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे। कंकरखेडा वार्ड 23 के पार्षद राजेश खन्ना ने अपने पूरे वार्ड में स्वयं सैनिटाइजर किया। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान पर भोजन बनवाकर थानाध्यक्ष कंकरखेडा बिजेंद्र सिंह राणा के साथ गरीबों को वितरित किया। एंग्री यूथ संस्था के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सदस्यों के साथ खाने के पैकेट, बिस्कुट, ब्रेड कंकर खेडा कैंट स्टेशन और आस पास में गरीबों को वितरित किए। दर्शन अस्पताल शोभापुर के चेयरमैन डॉक्टर राहुल पाराशर, भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा और संदीप पाराशर ने कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर विजेंद्र पाल राणा को जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए खाद्य सामग्री सौंपी। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा और संदीप पाराशर ने क्षेत्रवासियों की मदद के लिए कोरोनावायरस मानव सेवा समिति का गठन किया। जो गरीबों को समय पर भोजन वितरित करेगी। इस दौरान डॉक्टर वीरसैन, विकास मोरल, विकास शर्मा आदि टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

युवा सेवा समिति के अध्यक्ष और आजाद समाज पार्टी नेता बदर अली ने बृहस्पतिवार को शहर में 50 परिवारों को राशन वितरित किया। छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से 350 परिवारों को भोजन वितरित किया गया। समिति के महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग ने बताया भोजन वितरण कार्य 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सतीश शर्मा, अरुण जिंदल, अजय गुप्ता, शौर्य मयंक, विशाल कनौजिया, रविंद्र पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed