फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   snoring may be cause of heart attach

Meerut News: खर्राटों से बीमार हुआ दिल…दस साल के बच्चे को सर्जरी से मिली नई जिंदगी

Sat, 17 Jan 2026 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
snoring may be cause of heart attach
मेडिकल कॉलेज में 10 साल के बच्चे का हुआ सफल इलाज। खर्राटे वाली खबर के साथस्रोत :: मेडिकल कॉले
मेरठ: अक्सर लोग खर्राटों को गहरी नींद या थकान का सामान्य संकेत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह आदत और इसमें हल्के में लेने की लापरवाही जानलेवा हो सकती है। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में सामने आया एक मामला इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करता है। यहां एक 10 वर्षीय बच्चे के तेज खर्राटे उसके दिल के लिए गंभीर खतरा बन चुके थे। समय पर सही जांच और विशेषज्ञों की संयुक्त कोशिशों से न सिर्फ बच्चे की जान बची, बल्कि उसे एक नई और स्वस्थ जिंदगी भी मिली।
विज्ञापन

बीमारी की जड़ तक पहुंचे डॉक्टर
10 वर्षीय आहिल 6–8 महीनों से सोते समय तेज खर्राटे लेता था। कई बार उसकी सांस अचानक रुक जाती और वह घबराकर नींद में ही उठकर बैठ जाता। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया, तो गहन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बच्चे के दिल के वाल्व प्रभावित हो चुके थे। उसे ट्राइकस्पिड रिगर्जिटेशन की समस्या हो गई थी। हालत इतनी गंभीर थी कि बार-बार वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही थी। जांच में पता चला कि बच्चे के टॉन्सिल और एडेनॉइड असामान्य रूप से बढ़ गए थे, जिससे उसकी सांस की नली काफी संकरी हो चुकी थी। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष तोमर ने ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. निकुंज जैन से परामर्श किया। बच्चे की एडेनोटॉन्सिलेक्टॉमी सर्जरी की गई। अब आहिल पूरी तरह स्वस्थ है। इस दौरान डॉ. मनीष तोमर की टीम, डॉ. निकुंज जैन, सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपंकर मलिक, डॉ. रूपम, डॉ. अर्पित तथा एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. योगेश मणिक और डॉ. प्रमोद चंद्र की टीम ने अहम भूमिका निभाई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने भी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


डॉक्टरों की चेतावनी
डॉ. निकुंज जैन ने बताया कि खर्राटे सांस की नली में रुकावट का संकेत होते हैं। इससे फेफड़ों तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है। दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक तक का कारण बन सकता है। उन्होंने अपील की कि खर्राटे आने पर तुरंत नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed