फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snake Bites Two Women in Baghpat, One Attacked While Sleeping in DJ Vehicle and Another While Feeding Cattle

Baghpat: दो महिलाओं को सांप ने डसा, डीजे की रखवाली करते समय गाड़ी में सोई महिला की हालत बिगड़ी

Thu, 23 Jul 2026 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jul 2026 05:38 PM IST
सार

बागपत में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। अहमदपुर गठीना गांव में डीजे के सामान की रखवाली के लिए गाड़ी में सोई महिला के पैर में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल भेजा गया। वहीं, सूरजपुर महनवा गांव में पशुओं को चारा डालते समय महिला के हाथ में सांप ने डस लिया।

विज्ञापन
Snake Bites Two Women in Baghpat, One Attacked While Sleeping in DJ Vehicle and Another While Feeding Cattle
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बागपत जनपद में अहमदपुर गठीना गांव में बुधवार देर रात डीजे के सामान की रखवाली के लिए गाड़ी में सोई महिला को सांप ने डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया।

विज्ञापन


डीजे की रखवाली के लिए गाड़ी में सोती थी महिला
अहमदपुर गठीना गांव निवासी गोपाल डीजे संचालक हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी में डीजे का सामान लगा रहता है। सामान चोरी होने की आशंका के चलते वह अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ गाड़ी में ही सोते हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात भी दोनों गाड़ी में सो रहे थे। देर रात मीनाक्षी ने किसी जीव के काटने की जानकारी दी। गोपाल ने रोशनी कर देखा तो उसके पैर पर सांप के डसने के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आन की खातिर हत्या: हिना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, माता-पिता ही निकले बेटी के कातिल, शव फंदे पर लटकाया

हालत बिगड़ने पर मेरठ मेडिकल भेजा
परिजन मीनाक्षी को उपचार के लिए बड़ौत के निजी अस्पताल ले गए। वहां सांप के डसने का उपचार उपलब्ध नहीं होने पर उसे बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां विषरोधी टीका लगाने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में भी बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ती रही। शाम को हालत में कुछ सुधार बताया गया।

 

पशुओं को चारा डालते समय महिला के हाथ में डसा सांप
सूरजपुर महनवा गांव में भी बृहस्पतिवार सुबह सांप के डसने से महिला घायल हो गई। गांव निवासी हरेंद्र के अनुसार, उनकी पत्नी गीता पशुओं को चारा डाल रही थीं।

इसी दौरान भूसे के टोकरे में छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां विषरोधी टीके की दस खुराक देने के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल भेज दिया गया।

सांप के डसने पर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचें
चिकित्सक डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि सांप के डसने या किसी जहरीले जीव के काटने पर मरीज को तुरंत जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed