फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snake bites computer operator in municipal premises, admitted

Meerut News: नगर पालिका परिसर में सांप ने कंप्यूटर ऑपरेटर को काटा, भर्ती

Sat, 27 Sep 2025 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:47 PM IST
सार

सरधना (मेरठ) नगर पालिका परिसर में ड्यूटी के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर को सांप ने काट लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारी का अस्पताल में इलाज हुआ और उसकी हालत अब स्थिर है। घटना के बाद सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Snake bites computer operator in municipal premises, admitted
सरधना। घायल शुभम। परिजन

विस्तार

ड्यूटी पर पहुंचते ही हुई घटना, साथियों ने सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। नगर पालिका के परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब ड्यूटी पर पहुंचे कंप्यूटर ऑपरेटर को सांप ने काट लिया। घटना के बाद कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। उसे साथी कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जनपद मऊ निवासी शुभम त्रिपाठी पुत्र महेंद्रनाथ हाल में सिल्वर सिटी, कंकरखेड़ा में रहते हैं और सरधना नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह किसी कार्य से पालिका परिसर में बने शौचालयों की ओर गए थे। उनका पैर एक सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उनके बाएं पैर की अंगुली में डस लिया। घटना के बाद शुभम की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गए। सहकर्मी रवि व अन्य स्टाफ ने उन्हें तुरंत सीएचसी सरधना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. शशिकांत ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था। मरीज की स्थिति अब स्थिर है। कुछ दिन तक आराम और निगरानी की जरूरत है। घटना के बाद पालिका कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


झाड़ियों में पनप रहे विषैले जीव
नजूल लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि परिसर में झाड़ियां, गंदगी व नमी के कारण सांप व अन्य विषैले जीव-जंतु पनप रहे हैं, जो कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने ईओ दीपिका शुक्ला से नियमित सफाई और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की। ईओ दीपिका शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कीटनाशकों का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed