{"_id":"6455678fc842685a1208dbc6","slug":"smuggler-coming-to-supply-liquor-arrested-in-encounter-na-news-c-14-1-mrt1006-213000-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चुनाव में शराब सप्लाई करने आ रहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चुनाव में शराब सप्लाई करने आ रहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। हरियाणा से शराब लेकर आ रहे तस्कर को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह चुनाव में सप्लाई के लिए शारब लेकर आ रहा था। पुलिस शराब मंगाने वाले सपा नेता के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि हरियाणा से शराब तस्करी की सूचना पर एसओजी व थाना पुलिस ने शुक्रवार रात घेराबंदी शरू की। इस बीच शामली की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार जंगेठी गांव की तरफ कार से भागने लगा। पुलिस ने तस्कर को जिंजोखर गांव के जंगल में घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान 35 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कासमपुर थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
12 पेटी शराब बरामद
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर के पास से 12 पेटी हरियाणा की शराब, एक आई-10 कार, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। जसवंत का कहना है कि एक सपा के नेता ने शराब मंगवाई थी, उस नेता का नाम वो नहीं बता पा रहा है। इसके बारे में पूछताछ चल रही है। जसवंत के खिलाफ दिल्ली में शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। 10 साल पूर्व कंकरखेड़ा थाने में भी शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था।