फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smoke emanated from Punjab National Bank, fans and ACs of Sadar Bazaar traders got damaged.

Meerut News: पंजाब नेशनल बैंक से निकला धुआं, सदर बाजार के व्यापारियों के पंखे और एसी हुए खराब

Sun, 28 Sep 2025 10:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:27 AM IST
विज्ञापन
Smoke emanated from Punjab National Bank, fans and ACs of Sadar Bazaar traders got damaged.
मेरठ..कंवलजीत..सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग मोके पर पहुंची पुलिस व व्यापारियों न
मेरठ। सदर बाजार में शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। आसपास के दुकानों की वोल्टेज एक साथ कम हो गए। इससे चार व्यापारियों के की दुकानों के पंखे और एसी भी खराब हो गए। सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ ने तुरंत एसडीओ सदर को कॉल कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


सदर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। बैंक के बराबर में सुनील दुआ की सूट और साड़ी की दुकान है। सुनील दुआ ने उनके व कुछ अन्य व्यापारियों की दुकान के विद्युत उपकरण खराब हो गए। सुनील दुआ ने दुकान के बाहर आकर देखा तो बैंक के अन्दर शटर के नीचे से काला धुआं निकल रहा है। शनिवार को बैंक बंद था। धुआं देखकर आसपास के व्यापारियों ने जानकारी बैंक के एजीएम मनचंदा को दी। इसके बाद एजीएम ने बैंक कर्मचारी कुलदीप और धर्मेंद्र को भेजा। उन्होंने बैंक खोला। अन्दर फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर देखा तो धुआं निकल रहा था लेकिन आग नहीं थी। इस दौरान सदर बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आग नहीं लगी है। विद्युत विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ..कंवलजीत..सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग मोके पर पहुंची पुलिस व व्यापारियों न

मेरठ..कंवलजीत..सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग मोके पर पहुंची पुलिस व व्यापारियों न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article