{"_id":"5ddadd0e8ebc3e549b5071d9","slug":"smog-removed-from-the-wind-now-it-s-rain-modipuram-news-mrt4553369108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा चली तो कम हो गया एक्ूअयाई, 26-27 को बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा चली तो कम हो गया एक्ूअयाई, 26-27 को बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। प्रदूषण के चलते भले ही महानगर के विकास का पहिया थम गया हो। लेकिन रविवार को तेज हवा से स्मॉग हट गया। अब पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बर्फबारी और बारिश होगी, जिसके असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
तीन दिन से महानगर में एक्यूआई में उतार-चढ़ाव का दौर बना है। शुक्रवार को 300 के पार गया एक्यूआई शनिवार को 296 पर पहुंचा, जो रविवार को 194 पर आ गया। लेकिन तेज हवाओं के चलने के बावजूद दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। दिन का तापमान तो तीन डिग्री बढ़ा है। आर्द्रता अधिकतम 78 और न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
और सर्द होगा मौसम
पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवा की गति बढ़ी है, जिससे स्मॉग हट गया। अभी चौबीस घंटे तक ऐसे ही रहेगा। 26 और 27 को पश्चिमी यूपी और एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं जिससे मौसम और सर्द होगा।
विज्ञापन
डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर