फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smile has put the entire woman race in the dock: Dheerendra Shastri

मुस्कान ने समस्त नारी जाति को कठघरे में खड़ा किया: धीरेंद्र शास्त्री

Fri, 28 Mar 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Smile has put the entire woman race in the dock: Dheerendra Shastri
- बेटी को डीएम बनाओ या मत बनाओ पर संस्कारवान जरूर बनाओ
विज्ञापन

- गूगल पर सर्च करने पर भी मेरठ का नीला ड्रम है चर्चा में
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
श्रीराम जय राम जय जय राम के साथ बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जागृति विहार एक्सटेंशन पर हनुमंत कथा आरंभ की। उन्होंने कहा कि कल मेरठ की घटना पर जिक्र किया। कई लोगों ने कहा कि आपने हंसी में टाल दिया नीला ड्राम कहकर। गूगल पर सर्च करो नीला ड्राम कहां मिलता है। मेरठ की घटना के बाद मुस्कान ने समस्त नारी समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बेटी को डीएम बनाओ या मत बनाओ पर बेटी को संस्कारवान बनाओ।
आचार्य श्री ने कहा कि बच्चों को आईपीएस या आईएएस बना दिया लेकिन संस्कारवान नहीं बना पाए तो सब पढ़ाई धरी रह गई। पद और कद के बल पर पैसा कमा सकते हैं, रोटी कमा सकते हैं लेकिन जिंदगी जीना संस्कार से ही आएगा। मेरठ की घटना में सबसे बड़ी भूल माता पिता के संस्कारों की है। किलर, सुसाइडर और लवेरिया के चक्कर में बच्चे पड़ेंगे, जब ऐसे टीवी सीरियल बच्चों को दिखाओगे। रामचरित मानस पढ़ाओगे तो बेटा राम और बेटी सीता बनेगी। रामायण के आधार पर जिंदगी जीना चाहिए।
विज्ञापन

- उसका नाम मुस्कान की जगह शैतान रख दो
- रावण वो है जो भाई की संपत्ति हड़पने के लिए भाई को त्याग दे और राम वो हैं जो भाई को गद्दी पर बैठाने के लिए राज सिंहासन त्याग दे। रामचरित मासन पढ़ाओ बच्चों को तो मेरठ जैसी घटना कहीं नहीं होगी। उसका नाम मुस्कान की जगह शैनात रख दो। किसी का बेटा, किसी का भाई चला गया। क्या बिगाड़ा था उसने यह गलती थी कि प्रेम किया। मर्चेंट नेवी में था। बड़ी आशाओं के साथ सपने देखे होंगे। माता -पिता का नाम रोशन करेंगे। उस लड़के को मार दिया। लाखों करोड़ों पत्नियों पर भरोसा करने वालों के विश्वास की हुई हत्या। भारत में अपराध बढ़ने का मुख्य कारण है संस्कारों से दूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संस्कार होंगे तो जीत लोगे दुनिया
- आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिसके अंदर संस्कार होंगे वह दुनिया जीत सकता है। जीती हुई दुनिया हारी जा सकती है अहंकार से। दुनिया को जीतने का माध्यम संस्कार है। निर्णय कर लो और अपने हृदय के अंदर संस्कार पालो। कथा से पूर्व भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अंजलि के लाल भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित ब्रह्मराज हरितोष जी महाराज ने कई विषयों पर देव भाषा संस्कृत और हिंदी में विचार प्रकट किए। आचार्य श्री ने कहा मंगल मूर्ति मारूति नंदन, सकल अमंगल मूल निकंदन भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- हनुमान जी ने लीलाएं की लेकिन संस्कार नहीं छोड़े
- हनुमान जी का जो ध्यान करता है उसका मंगल ही मंगल होता है। पवन तनह संतन हितकारी, हृदय विराजे अवध बिहारी। हनुमान जी सदैव संतन हितकारी हैं। साधु संत के तुम रखवाले हो। हनुमान जी राक्षकों का नाश करते हैं। हनुमान जी ने लीलाएं की लेकिन संस्कार नहीं छोड़े। लंका में जाकर बिगड़ते नहीं है। विदेश में रहते तो पीना शुरू कर दिया। दुनिया जितनी भी खराब हो तुम अच्छे रहो कोई संगति खराब नहीं कर सकता है। चंदन और सांप के बारे बताते हुए कहा कि चंदन के गुण से सीखो। महत्वपूर्ण हैं कैसे रहते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed