{"_id":"58110ef14f1c1b994fbc3855","slug":"smajwadi-chatrasabha-winner-in-university-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में बनी समाजवादी छात्रसभा की सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू में बनी समाजवादी छात्रसभा की सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि में शपथ लेते छात्र संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का परचम लहराया। संगठन ने अध्यक्ष पद समेत चार पदों पर कब्जा किया। एबीवीपी के खाते में सिर्फ उपाध्यक्ष पद आया। रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई के संयुक्त पैनल को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष समेत तीन पदों पर संयुक्त पैनल दूसरे नंबर पर रहा। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। हार जीत का अंतर सिर्फ 22 वोटों का रहा। रिजल्ट घोषित करते ही सदस्यों को शपथ भी दिला दी। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट दिए।
विवि कैंपस का सत्र 2016-17 का छात्रसभा चुनाव समाजवादी छात्रसभा के लिए सबसे शानदार रहा। चार पदों पर जीत ने छात्रसभा को दिवाली मनाने का मौका दे दिया। अध्यक्ष पद पर छात्रसभा के प्रत्याशी देवेश कुमार राणा को 663 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल सहारन को 641 वोट मिले। हार जीत का अंतर सिर्फ 22 वोटों का रहा। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रत्याशी आंचल सिंह को 686 मत मिले। उन्होंने समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी अभिषेक यादव को 209 वोटों से हराया। अभिषेक को 477 वोट मिले। महामंत्री पद पर सबसे अधिक कांटे की टक्कर हुई। हार जीत का अंतर सिर्फ 15 मतों का रहा। छात्रसभा के प्रत्याशी विवेकानंद सिंह को 685 वोट पड़े। रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई के प्रत्याशी शुभम गौतम को 670 मत मिले। संयुक्त सचिव पर छात्रसभा के सलमान खान को 652 वोट मिले। उन्होंने एबीवीपी के प्रत्याशी मोनू निषाद को 35 वोट से हराया। मोनू को 617 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर छात्रसभा के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को 795 वोट मिले। दूसरे नंबर पर एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा के प्रत्याशी अवयव कुमार रहे। अवयव को 600 मत मिले।