{"_id":"6af1c39ba041339df907cb39","slug":"slow-road-construction-troubles-farmers-in-the-khadar-region-sugarcane-supply-disrupted-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105726-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क के धीमे निर्माण से खादर के किसान परेशान, गन्ना आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क के धीमे निर्माण से खादर के किसान परेशान, गन्ना आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
सुंदर सिंह विर्क
- मखदूमपुर-नया गांव मार्ग का निर्माण धीमा, खादर क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर नहीं जारी हो रहा इंडेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मखदूमपुर से नया गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इससे खादर क्षेत्र के हजारों किसानों की परेशानी बढ़ गई है। 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में अभी तक केवल पांच किलोमीटर सड़क बन पाई है।
यह मुख्य मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। इसकी बदहाल स्थिति के कारण टिकोला शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति प्रभावित हो रही है। खादर क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर अभी तक गन्ने की खरीद शुरू नहीं हुई है। टिकोला शुगर मिल का पेराई सत्र सात नवंबर से शुरू हो चुका है। किसान मिल गेट पर टूटी सड़क से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों द्वारा गन्ना पहुंचा रहे हैं। खादर क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर बॉन्ड वाले किसानों का इंडेंट जारी नहीं हो रहा है। परिवहनकर्ताओं ने सड़क की खराब स्थिति के कारण गन्ना ढुलाई से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे करीब पांच हजार किसानों को गन्ना आपूर्ति और गेहूं की बोआई में देरी की चिंता सता रही है। लोक निर्माण विभाग की धीमी कार्यप्रणाली का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
बयान....
सड़क का निर्माण कार्य जारी है। संबंधित ठेकेदारों को जल्द ही इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, पीडब्लूडी
सड़क खराब होने से गन्ना खेतों में खड़ा है। इससे गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से कई बार लिखित में मांग की गई है। -जज सिंह, जिला उपाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
चीनी मिल चालू होने पर भी इंडेंट जारी नहीं हो रहे। पहले बारिश और अब सड़क निर्माण न होने से किसान परेशान हैं। -सुंदर सिंह विर्क, ब्लॉक उपाध्यक्ष, भाकियू
परिवहनकर्ता गन्ना ढुलाई को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत दी है। भाकियू कार्यकर्ता जल्द ही सड़क निर्माण के लिए आंदोलन करेंगे। -गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष
विभाग से जल्द सड़क का निर्माण पूरा कर आम जनता को राहत देने का काम करे। -विपिन चौधरी, किसान