फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Slow monsoon pace, humid rain waiting for good rain

ारिश ने दी गर्मी से राहत, 48 घंटे में अच्छी बारिश के आसार

Mon, 10 Aug 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Slow monsoon pace, humid rain waiting for good rain
मोदीपुरम। सावन माह बीतते ही मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भादो में बारिश के बाद भी उमस बरकरार है। लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। रविवार को बारिश ने कुछ देर के लिए राहत दी। लेकिन उमस फिर बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 48 घंटे में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण तापमान और उमस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अगस्त माह का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया था और तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे मौसम ने करवट बदली और झमाझम बदरा बरसे। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उमस बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर को फिर से बारिश ने उमस से राहत दी। लेकिन उसके बाद धूप निकलने से फिर से उमस भरा मौसम हो गया।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 79 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार धीमी रही। बारिश 16.4 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार मानसून अमूमन एक जून को केरल पहुंच जाता है, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने में एक महीना लग जाता है। यदि गति तेज होती है तो 20-20 दिन लगते हैं। मानसून की अवधि 15 सितंबर तक मानी जाती है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। अच्छी बारिश न होने से तापमान व उमस बढ़ रही है। रविवार को बारिश ने कुछ राहत दी। 48 घंटों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिस कारण अच्छी बारिश दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed