फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Slogans were raised at the police station in protest against sending the arhtiyas to jail.

आढ़तियों जेल भेजने के विरोध में थाने पर नारेबाजी

Sat, 29 Oct 2022 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Slogans were raised at the police station in protest against sending the arhtiyas to jail.
आढ़तियों जेल भेजने के विरोध में थाने पर नारेबाजी
विज्ञापन

व्यापारी एकता समिति ने दी चेतावनी, उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ।
नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति ने शुक्रवार को टीपीनगर थाने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप था कि पुलिस ने बिना जांच किए दो आढ़तियों को गांजा बेचने के आरोप में जेल भेज दिया। समिति के पदाधिकारियों ने आढ़तियों का केस बंद नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
समिति के अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि बबलू सोनकर पुत्र चंद्रलाल सोनकर व आकाश सोनकर पुत्र सेवालाल सोनकर नवीन सब्जी मंडी में आढ़ती हैं। दोनों की मंडी में मैसर्स राधे-राधे एंड कंपनी के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों मंडी में आलू बेच रहे थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति आया और अपना थैला रखकर चला गया। इसी बीच टीपीनगर पुलिस ने छापा मारा और सबसे पहले वही थैला उठाया। इसके बाद बबलू व आकाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बिना जांच किए ही इन दोनों को गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नवीन सब्जी मंडी के व्यापारियों में रोष है। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि पकड़े गए चाचा-भतीजे के सामान से ही गांजा बरामद हुआ है। बबलू पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
मेरठ। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी अधिवक्ता राशिद ने मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को थाना पुलिस के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी सिटी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता राशिद ने बताया कि छोटे भाई शाहिद का साढू शादाब परचून की दुकान से सामान ले जाता है। उस पर पांच रुपये उधार हैं। 17 अक्टूबर की रात शाहिद ने तकादा किया तो धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद शादाब ने तीन साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। फायरिंग की। मामले में 18 अक्तूबर को थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed