फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Slogans raised against road widening, agreement reached later

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में नारेबाजी, बाद में बनी सहमति

Wed, 27 Aug 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised against road widening, agreement reached later
हापुड़ अड्डे पर निरीक्षण के दौरान बैठे व्यापारी।
मेरठ। हापुड़ अड्डे से बिजली बंबा बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों का व्यापारियों ने मंगलवार को विरोध किया। नारेबाजी की। हालांकि बाद में सहमति बन गई कि इस मार्ग पर सिर्फ आठ से दस व्यापारियों को अपनी दुकानों के शटर को एक फीट पीछे करना होगा। व्यापारी खुशी है कि इससे हापुड़ अड्डा चौराहा से हापुड़ तक जाने वाले लोगों को पूरी सड़क जाम मुक्त मिलेगी।
विज्ञापन

मेरठ से हापुड़ तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया। बाद में एडीएम सिटी सिटी बृजेश सिंह और एनएचएआई के अधिकारी एनके सिंह भी पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया। व्यापारियों का कहना था कि इससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एडीएम सिटी ने कहा कि इस चौड़ीकरण में व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। इस पर व्यापारी सहमत हो गए।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि हापुड़ अड्डा से कमेला पुलिया के बाद डिवाइडर है। एक तरफ 18.90 मीटर सड़क है और दूसरी तरफ 16.50 मीटर सड़क है। मार्ग पर व्यापारियों के द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। ऐसे में सिर्फ आठ से दस दुकानें हैं जिन्हें अपने शटर को एक फीट पीछे करना है। उन्होंने कहा कि लिंटर नहीं तोड़े जाएंगे। व्यापारियों ने स्वयं स्वीकृति दी है कि अपनी दुकान का शटर एक फीट पीछे कर लेंगे। ऐसे में यह तय है कि हापुड़ अड्डा पूरी तरह जाम मुक्त हो जाएगा। व्यापारी नेता अंकुर गोयल ने बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद की निधि से यह चौड़ीकरण होना है। व्यापारियों की मांग है कि दोनों ओर से सामान रूप से सड़क चौड़ी की जाए। इस दौरान भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंकुर गोयल, ललित गुप्ता अमूल, अशोक रस्तोगी और पवन गर्ग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हापुड़ अड्डा चौराहे पर 100 मीटर में ही खड़े होंगे ई-रिक्शा
हापुड़ अड्डा चौराहे पर 100 मीटर में ही ई-रिक्शा खड़े करने की तैयारी है। ई-रिक्शा अपनी निर्धारित लेन में ही रहेंगे। सामान्य वाहनों की लेन में नहीं जाएंगे। मेडा ने इस संबंध में सर्वे कर लिया है। इसकी डिजाइन भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed