फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Slip of 10-10 thousand rupees, but houses not built

10-10 हजार रुपये की पर्ची काटी, पर नहीं बने मकान

Wed, 03 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Slip of 10-10 thousand rupees, but houses not built
10-10 हजार रुपये की पर्ची काटी, पर नहीं बने मकान
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर की बी ब्लाक कॉलोनी निवासी लोगों ने एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2012 से मकान बनवाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन न तो नगर पंचायत और न ही डूडा उनकी बात सुन रही है। उन्होंने मकान बनवाए जाने की मांग की है।
बी ब्लाक कॉलोनी के वार्ड संख्या-12 के लोगों ने एडीएम प्रशासन महेंद्र सिंह गब्र्याल को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनके ब्लाक में जिला नगरीय विकास अधिकरण (डूडा) द्वारा सरकारी सहायता से मकान बनवाए गए थे। लेकिन कुछ लोगों के मकान अभी तक नहीं बने हैं। मकान बनवाने के लिए 10-10 हजार रुपये की पर्ची नगर पंचायत द्वारा काटी गई है। न तो उनके मकान बने और न ही उनको उनका जमा किया गया पैसा वापस मिला। वर्ष 2012 से वह लोग लगातार भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत और डूडा के लोग उनकी कोई बात सुन रहे हैं।
विज्ञापन

पत्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि या तो उनके मकान बनवाए जाएं या फिर उनका पैसा दिलवाया जाए। शिकायत करने वालों में मिलन, प्रशांत, काजल, रीता मंडल, लक्ष्मी सरोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल का कहना है कि इस संबंध में नगर पंचायत हस्तिनापुर तथा परियोजना अधिकारी डूडा को पत्र भेजकर चार दिन में समस्या का निस्तारण कर कार्रवाई से उनके कार्यालय को अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
गली से अतिक्रमण हटवाने की मांग
मवाना। परीक्षितगढ़ कस्बे के मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी महिला ने एडीएम प्रशासन को शिकायत देते हुए गली में किया गया अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी श्यामकली ने एडीएम प्रशासन को दिए पत्र में कहा है कि उनकी गली के बाहर एक व्यक्ति ने कब्जा करने की नीयत से छज्जे का निर्माण कर लिया है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा नगर पंचायत तथा एसडीएम से की थी। जिस पर 25 जनवरी, 2020 को थाना प्रभारी ने मौका मुआयना कर आरोपी को अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी थी। इस संबंध में नगर पालिका ईओ ने आरोपी को तीन नोटिस जारी किए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक वर्ष से लगातार शिकायत के बावजूद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं जा रही है। महिला ने अतिक्रमण हटवाकर गली को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
तालाबों पर अवैध कब्जे की शिकायत की
मवाना। परीक्षितगढ़ के मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी एक व्यक्ति ने एडीएम प्रशासन को दिए पत्र में नगर पंचायत ईओ पर भूमाफिया से साठगांठ करके नगर पंचायत के तालाबों पर अवैध कब्जे करवाए जाने की शिकायत की है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी अशोक कुमार ने एडीएम प्रशासन महेंद्र सिंह गब्र्याल को दिए पत्र में क्षेत्रीय लेखपाल व नगर पंचायत के ईओ पर भूमाफिया से मिलकर सभी तालाबों पर अवैध कब्जा कराने आरोप लगाया है। भूमाफिया से साठगांठ कर महर्षि पार्क की चहारदीवारी तुड़वा दी है। जिसे बनवाने में सरकार का लाखों रुपया खर्च हुआ था। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर परीक्षितगढ़ नगर पंचायत की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटवाकर, आरोपी लेखपाल व ईओ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गन्ना मूल्य भुगतान पर ब्याज की मांग की
मवाना। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि बीते कई सालों से देरी से हुए गन्ना मूल्य भुगतान पर ब्याज की मांग कर रहे हैं। साथ ही गन्ना पर्ची पर गन्ने का दाम डलवाए जाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, कटार सिंह, राजबीर सिंह, संग्राम सिंह, बिशंबर सिंह, धूप सिंह चौहान, महा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed