फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sleepless to death, death also got along

गले लगकर सेल्फी ली, मौत भी साथ मिली   

Mon, 18 Dec 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sleepless to death, death also got along
कंकरखेड़ा में पानी की टंकी जिससे दोनों युवकों की गिरने से मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला
शोसित और ऋषभ की मौत बेहद भयावह थी। शव देखकर लोगों की रूह कांप गईं। 150 फिट ऊंची पानी की टंकी से दोनों गिरे तो हवा में चिल्लाते रह गये। जैसे ही जमीन पर गिरे तो दोनों के सिर फट गए।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े 12 बजे ऋषभ अपने घर से एक्टिवा लेेकर निकला। मां मधु और छोटे भाई से कहा कि मम्मी मेरा इंतजार मत करना है। मुझे कॉलेज में जाना है उसके बाद दोस्त से मिलूंगा। शाम तक घर आ जाऊंगा। मां ने कहा कि सर्दी हो रही है कपड़ा पहन लिया, इस पर कहा कि हां जैकेट ले ली है। मैं आराम से आ जाऊंगा। उसके बाद ऋषभ एक्टिवा लेकर घर से निकला और सुभारती के पास पहुंचा। जिसके बाद अपने दोस्त शोसित को फोन करके बुला लिया। बताया गया है कि दोनों सुभारती के पास से एक्टिवा पर चल दिए। 
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में ऋषभ की मौसी भी रहती हैं, जिसने अपने दोस्त शोसित से कहा कि मौसी के घर भी चलना है। लेकिन दोनों करीब चार बजे सैनिक विहार डी पॉकेट में एमडीए की बड़ी टंकी पर चढ़ गये। आपस में गाने गाए और मोबाइल से सेल्फी खींचने लगे। उन्हें नहीं पता था कि वे मौत की सेल्फी ले रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ले रहे थे, साथ में गाने गाकर वीडियो भी बनायी। लोगों ने बताया कि दोनों जैसे ही ऊंचाई से गिरे तो जोर से बचाने की गुहार भी लगाई। लोगोें ने उनके चिल्लाने की आवाज ही सुनी। जैसे ही दोनों जमीन पर गिरे तो जोर के धमाके जैसी आवाज सुनाई पड़ी, आसपास के लोगों को लगा कि कोई दीवार गिर गई। लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे तो हल्की झाड़ियों के बीच दोनों खून से लथपथ पडे़ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक विहार निवासी शरद गुप्ता ने बताया कि उनका मकान टंकी के बिलकुल ठीक सामने हैं। उन्होंने दोनों युवकों को टंकी पर चढ़े हुए देखा था। दोनों युवक काफी खुश थे। दोनों गाने गाते हुए तरह तरह से एक दूसरे का हाथ पकड़ कर, कभी गले में हाथ डालकर सेल्फी ले रहे थे। वहीं सैनिक विहार की रहने वाली महिला तारा देवी ने बताया कि वह घरों में चौका बर्तन का काम करती है। शाम के समय काम करके घर लौट रही थी कि इस बीच युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनी। देखा तो दोनों युवक बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए लहराते हुए ऊपर से नीचे गिर रहे थे। बाद में मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने बताया कि एक छात्र का सिर जमीन की तरफ लगा और फट गया। दूसरे छात्र का जमीन पर कंधा और चेहरा लगा। ऋषभ के शव के पास उसका फोन पड़ा था। फोन की स्क्रीन टूट चुकी थी।

जेब में मिले कागजात से हुई शिनाख्त
दोनों छात्रों की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन करीब दो घंटे तक शिनाख्त नहीं हो पाई। एक शव की शिनाख्त शोसित के रुप में हुई। एक्टिवा ऋषभ की थी। जो यतेन्द्र शर्मा निवासी मयूर विहार दिल्ली के नाम पर रजिस्टर्ड है।


लापरवाही है प्रशासन की
कंकरखेड़ा/मेरठ। गेट पर ताला लगा होता तो दो जान बच सकती थी। जिस स्थान पर टंकी है। वहां युवा लंबे समय से टंकी पर चढ़कर मौत मस्ती के लिए आते रहे हैं। सैनिक विहार के रहने वाले लोगों ने बताया कि काफी दिन से टंकी पर युवकों का आना जाना लगा रहता था। सुबह होते ही युवक टंकी पर आने शुरु हो जाते थे और रात के साढ़े नौ बजे तक टंकी पर युवक रहते थे। सुबह से शाम तक युवक टंकी पर मस्ती करते थे। कोई सेल्फी लेता था और कोई शराब पीता था। टंकी पर कोई चौकीदार नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed