{"_id":"645c018f52fed4bf1e0fee74","slug":"skeleton-of-missing-laborer-found-in-field-for-ten-days-sardana-news-c-14-1-217152-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दस दिन से लापता मजदूर का खेत में मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दस दिन से लापता मजदूर का खेत में मिला कंकाल
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के महादेव गांव के जंगल में बुधवार को एक कंकाल मिला। पुलिस को घटनास्थल के आसपास मिले कपड़े व मोबाइल से कंकाल की शिनाख्त महादेव गांव निवासी कर्मवीर के रूप में हुई। वहीं, डाॅग स्क्वाॅड टीम के साथ फाॅरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पर करीब 10 लाख रुपये कर्जा था। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का है। जबकि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
महादेव गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसका भाई कर्मवीर ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। वह बीती एक मई से लापता था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को ठेके पर लिए खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। तभी खेत के अंदर से बदबू आई तो अंदर जाकर देखा, जहां एक कंकाल पड़ा हुआ था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। खेत में सल्फास का पैकेट व ब्लेड, बाल और कपड़े आदि पड़े मिले। देवेंद्र ने शर्ट देखकर कंकाल की शिनाख्त अपने भाई कर्मवीर के रूप में की। वहीं, डाॅग स्क्वाॅड व फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुुंचकर जांच पड़ताल की।
ग्रामीणों ने बताया कि लापता होने के बाद से कर्मवीर का फोन बंद हो गया था। देवेंद्र ने बताया कि कर्मवीर एक मई को सुबह पांच बजे घर से निकला था। पत्नी मधु से थोड़ी देर में आने के लिए कहा था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।