फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   siyaassi gura bhaag me kati raat

उधेड़बुन, सियासी गुणा-भाग में कटी रात

Sat, 11 Feb 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
siyaassi gura bhaag me kati raat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चुनाव से पहली की रात। उम्मीदवारों के लिए मानों यह कयामत की रात है। शुक्रवार रात उम्मीदवारों के लिए ऐसी ही रही। आंखों में नींद का तो सवाल ही नहीं। पूरी रात उधेड़बुन में गुजरी। रात को उम्मीदवार खुद एवं उनके सिपहसालार मैदान में मौजूद रहे। समीकरण बनाने और बिगाड़ने का पूरा खेल चला।
विज्ञापन

आज शनिवार को चुनाव है। इससे पहली रात उम्मीदवारों के लिए ऐसी रात थी, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा ताकत झोंकी। टेंशन भरी इस रात में भले ही उम्मीदवारों ने धूमधड़ाका न किया हो। लेकिन माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। टीमें रात को निकलीं। अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में यह चला। रात को पुराने शहर में जमकर प्रचार किया गया। घरों में जाकर वोट मांगे गए। घंटाघर और आसपास टीमें निकलीं, तो सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन तब तक यहां से यह टोली निकल चुकी थीं। लालकुर्ती में भी यही हुआ। यहां भी एक टोली ने वोट मांगे तो एक अन्य टोली सामने से आ गई। ऐसे में यहां लगा कि गड़बड़ न हो जाए। दोनों ने ही मौके की नजाकत समझी और निकल गए।
विज्ञापन

शहर के कई रेस्टोरेंटों में इस रात खाने-पीने का दौर चला। यहां रणनीति भी बनी और यहां से टीम इधर-उधर निकली। इस समय शहर के कई रेस्टोरेंट राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बने हैं। बेगमपुल स्थित एक रेस्टोरेंट से ऐसी ही टीम निकली तो यहां भी हंगामा होते बचा। बाईपास स्थित एक होटल में देर रात तक चुनाव को लेकर मंथन चलता रहा। यहां से टोलियां रवाना होती रहीं। लिसाड़ी रोड पर रात को एक स्कूल के पास मीटिंग चली। वोटों को लेकर अपने समर्थकों के पक्ष में यहां लामबंदी की बात कही गई। गिले-शिकवे दूर किए गए। लुभाया गया। कमेला रोड पर भी मीटिंग हुई। यहां दो प्रत्याशियों की टीम आमने-सामने आ गई, जिस पर टकराव होते बचा। हापुड़ रोड पर भी टीमें रात में घूमीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed