{"_id":"671198d870e678341b02fd94","slug":"sixth-accused-of-fraud-of-rs-173-crore-arrested-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123053-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 1.73 करोड़ की ठगी करने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 1.73 करोड़ की ठगी करने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.73 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले छठे आरोपी कर्ण सिंह को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। वह अपने दोस्त यश गौड़ के कहने पर ठगी की रकम अपने खाते में डलवाता था। इसके बदले यश उसे कमीशन देता था। इस मामले में अभी तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से पांच आरोपी जेल जा चुके हैं।
पांडवनगर निवासी बैंक से रिटायर्ड सूरज प्रकाश के पास 17 सितंबर को एक कॉल आई थी। साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उनके खिलाफ 6.80 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला महाराष्ट्र में दर्ज होने की जानकारी दी थी। उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर डराया। पांच दिन दोनों को डिजिटल अरेस्ट रखा। विभिन्न बैंक खातों में 1.73 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने निलेश बालकृष्ण और नावेद एजास सैयद निवासी महाराष्ट्र, नामिजला राजकुमार निवासी तेलंगाना, सोम्यासिस पाईन निवासी पश्चिम बंगाल और जतिन निवासी पलवल को गिरफ्तार किया था। इन सभी के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अब पुलिस ने कर्ण सिंह (20) निवासी सीकर रोड थाना विद्याधर नगर जयपुर से गिरफ्तार किया है। उसके खाते में साइबर ठगी के 5 लाख रुपये आए थे। उसके बैंक खाते से संबंधित तीन शिकायतें राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं।
दोस्त ने बताई थी रुपये कमाने की स्कीम
पुलिस की पूछताछ में कर्ण ने बताया कि दोस्त यश ने उसका बैंक खाता खुलवाया था। उसके खाते में ठगी के पांच लाख रुपये आए थे। चेक से उसने यह रकम निकाली थी। 15 हजार रुपये कमीशन मिला था