{"_id":"5f2fb3be87d93f366067ab7f","slug":"six-years-old-girl-misbehave-victim-health-improves-in-meerut-medical-congress-district-committee-president-meets-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ निवासी दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में सुधार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ निवासी दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में सुधार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात
Sun, 09 Aug 2020 01:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हापुड़ के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला शनिवार शाम समर्थकोंके साथ मेरठ मेडिकल काॅलेज में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परिवार के लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मेडिकल काॅलेज प्रशासन से मांग की है कि बच्ची के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने बच्ची के परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। सोमवार को इस संबंध में कांग्रेस नेता हाई रेंज से मिलकर अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक डाॅ. धीरज बालियान का कहना है कि बच्ची का आॅपरेशन हुआ है और बच्ची के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डाॅक्टरों की एकटीम लगातार नजर बनाए हुए है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/