फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six year-old child dies after wall of shop collapses in rain in Baghpat, brother also injured

बागपत : बारिश में दुकान की दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, भाई भी हुआ घायल 

Wed, 28 Jul 2021 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jul 2021 06:37 PM IST
सार

बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे नीरज पुत्र स्व मांगेराम का छह साल बेटा गोलू और 12 साल का विनय अपने बाबा राजेंद्र के पास से घर आ रहे थे। बारिश के कारण दोनों दुकान के पास खाली जगह से निकल रहे थे। इसी दौरान दुकान की लगभग 16 फुट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।

विज्ञापन
Six year-old child dies after wall of shop collapses in rain in Baghpat, brother also injured
गोलू का फाइल फोटो व विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala, baghpat

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कांहड मार्ग पर बारिश के कारण दुकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका 12 साल का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही बच्चे के शव को दफना दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोघट कस्बे में कांहड़ मार्ग पर रणधीर रोड़ी बजरपुर की दुकान करता है। दुकान के पास खाली जगह पड़ी हुई है। बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे नीरज पुत्र स्व मांगेराम का छह साल बेटा गोलू और 12 साल का विनय अपने बाबा राजेंद्र के पास से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


बारिश के कारण दोनों दुकान के पास खाली जगह से निकल रहे थे। इसी दौरान दुकान की लगभग 16 फुट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने से दोनों भाई मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार गिरने की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद रणधीर मौके पर दौड़ा, तो मलबे से विनय का एक हाथ दिखाई दिया। उसने किसी तरह विनय को मलबे से बाहर निकाला। तब तक कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। विनय ने रणधीर को बताया कि उसका छोटा भाई गोलू भी मलबे के नीचे दबा हुआ है।

लोगों ने मलबा हटाकर गोलू को भी बाहर निकाला, लेकिन गोलू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल विनय को आस्था अस्पताल बड़ौत में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद नीरज के घर कोहराम मच गया।


गोलू की मां पूनम, बहन वंशिका, दादी संसारी, ताऊ अमरपाल का रो रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया, परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed