फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six vehicals hit one by one half dozen wonded

सिवाया में एक के बाद एक भिड़े छह वाहन, आधा दर्जन घायल

Thu, 19 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
six vehicals hit one by one half dozen wonded
दौराला। नेशनल हाईवे स्थित सिवाया गांव में मंगलवार देर रात एक के बाद एक छह वाहन भिड़ गए। हादसे में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बीती देर रात सिवाया गांव के सामने एक कार चालक भराला सिवाया मार्ग से निकलकर हाईवे पार कर रहा था। कार चालक द्वारा लापरवाही से हाईवे पार करने के दौरान सिवाया टोल प्लाजा की ओर से आ रहे एक आयशर कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते बाइक समेत छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी मंजीत व उसकी पत्नी हरप्रीत, बाइक पर सवार रुड़की निवासी सचिन गौड़, नैनो कार में सवार गाजियाबाद निवासी अबरार, हरियाणा सोनीपत निवासी संजय धनकड़ व कार में सवार मोदीनगर निवासी राजवीर घायल हो गए। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे और घायलों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से हाईवे जाम मुक्त कराया। हालांकि इस मामले में घायलों द्वारा थाने पर तहरीर बुधवार देर शाम तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed