फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six sand-laden dumpers without number plates seized

Meerut News: बिना नंबर प्लेट के बालू से लदे छह डंपर सीज

Wed, 12 Nov 2025 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Six sand-laden dumpers without number plates seized
सरूरपुर। पुलिस के द्वारा सीज करे गए बालू से भरे डंपर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के बालू से लदे छह डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में अफरातफरी मच गई।
थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि यातायात माह के दौरान थाना पुलिस ने मुख्य मार्गों और गांवों की ओर जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को कई डंपर संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो चालकों के पास वाहन के वैध दस्तावेज और खनन से संबंधित अनुमति पत्र नहीं मिले। सभी डंपर बिना नंबर प्लेट के थे और बालू से लदे हुए थे। पुलिस ने मौके पर ही छह डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। चालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि अवैध खनन और बालू परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हलचल बढ़ गई है। कई सफेदपोश थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed