फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six month old kidnapped from village Kaili

कैली गांव से छह माह के बच्चे का अपहरण

Sat, 27 Feb 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Six month old kidnapped from village Kaili
गांव कैली से छह माह के बच्चे का अपहरण
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के गांव कैली में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने छह माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना के दौरान बच्चे का छह वर्ष का भाई उसे गोद में लेकर खिला रहा था।
गांव निवासी शाहिद ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गया था। इस दौरान पत्नी नगमा व बड़ा बेटा समर व छह माह का बेटा शहादत घर पर थे। पत्नी घर के काम में लगी थी। बड़ा बेटा भाई को गोद में लेकर खेलते खेलते सड़क पर आ गया। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने शहादत को समर की गोद से जबरन छीन लिया और भाग गए। समर ने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। परिजनों ने गांव में बच्चे और बाइक सवार युवकों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

उन्होंने घटना के पांच घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की जंगल व आसपास के गांवों में तलाश की। लेकिन देररात बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। शाहिद ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। थाना पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि जल्द बच्चे की सकुशल बरामद किया जाएगा। आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed