{"_id":"69c6add415af08bab50c98ef","slug":"six-members-of-transformer-and-power-cable-theft-gang-arrested-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111790-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से काफी मात्रा में एल्यूमीनियम और तांबे के तार, उपकरण, बाइक और कार बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात जांच के दौरान अटेरना पुल के पास अतुल, राहुल उर्फ सोनू, गोपाल, राशिद, फुरकान और प्रिंस को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लगभग 60 किलो एल्यूमीनियम तार, आठ किलो तांबे के तार, तार काटने के औजार, रस्सा, स्टील के उपकरण, एक बाइक और एक कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह संगठित गिरोह बनाकर रात के समय जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों को गिराकर उनके तार, तेल और अन्य सामग्री चोरी करते थे। चोरी का सामान कबाड़ियों को बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे।
पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले रेकी करता और फिर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाएं अंजाम देता था। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न थानों में पहले से चार-चार प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और क्षेत्र में बिजली लाइनों और ट्यूबवेलों से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।