फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six including constable injured in two accidents at Kashi toll plaza

Meerut News: काशी टोल प्लाजा पर दो हादसों में कांस्टेबल समेत छह घायल

Sun, 27 Oct 2024 04:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Six including constable injured in two accidents at Kashi toll plaza
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में सवार हुए हादसे का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर के थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन कार सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें एक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल किशन कुमार भी शामिल है। सभी घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग टीम और टोल कर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पहला हादसा, काशी टोल प्लाजा की टोल लाइन के पास हुआ। जिसमें टोल लाइन में लगी एक आल्टो कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार आई-10 कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आल्टो में सवार दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल किशन कुमार घायल हो गया। किशन कुमार एक मुकदमे की गवाही देने के लिए मेरठ आ रहे थे। आई-10 सवार चालक गजेंद्र चौधरी निवासी नोएडा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों कार चालकों ने सीटबेल्ट लगाई हुई थी। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। टोल प्लाजा की लाइन के पास हुए हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाइवे पेट्रोलिंग के वाहनों को टोल लाइन से हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पलटी, तीन महिलाओं समेत चार सवार घायल
दूसरा हादसा, टोल प्लाजा से दो सौ मीटर दूर हुआ। दिल्ली निवासी मनोज गोयल शुक्रवार रात गाजियाबाद से हरिद्वार जा रहे थे। तभी मनोज को नींद की झपकी आने के कारण उनकी तेज रफ्तार किआ कार एक्सप्रेसवे पर रखे पत्थर के बैरियर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार मनोज गोयल, ममता, सोनम व रागिनी घायल हो गईं। टोलकर्मी और टोल मैनेजर कार के पास पहुंचे और खिड़की खोलकर घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल में हादसे में घायल सवारों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों की जानकारी नही है। अगर कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed