फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six deaths from corona in Meerut, aprox two hundred new positive including Nagarayukta found

मेरठ में कोरोना से छह की मौत, नगरायुक्त समेत 196 नए मरीज मिले, डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टर शामिल

Tue, 15 Sep 2020 11:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2020 11:31 PM IST
सार

-संक्रमितों में डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टर, एसीएम द्वितीय, एडीएम प्रशासन से रिटायर्ड अधिकारी, दो पुलिसकर्मी, दो बैंकर, सैनिक, अधिवक्ता, शिक्षक शामिल 
 

विज्ञापन
Six deaths from corona in Meerut, aprox two hundred new positive including Nagarayukta found
corona in meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना से छह और लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच मेरठ के और एक बुलंदशहर का है। 196 नए मरीज मिले हैं, इनमें नगरायुक्त, डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टर, एसीएम सेकेंड, एडीएम प्रशासन से रिटायर्ड अधिकारी, दो पुलिसकर्मी, दो बैंकर, दो शिक्षक और अधिवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 37 वर्षीय युवक बाईपास रोड, 67 वर्षीय व्यक्ति ब्रह्मपुरी, 67 वर्षीय महिला साकेत, 46 वर्षीय व्यक्ति कंकरखेड़ा और 75 साल की वृद्धा पल्हेड़ा मोदीपुरम की थीं। इनके अलावा 52 वर्षीय व्यक्ति सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर का था। मंगलवार को 3136 सैंपलों की जांच हुई। सैंपल के हिसाब से 6.25 प्रतिशत लोग संक्रमित निकले हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या 6443 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 163 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 1647 मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें से 701 लोग होम आइसोलेशन में हैं। दो साल से लेकर 90 साल तक के मरीज संक्रमित निकले हैं। 143 मरीजों की छुट्टी हुई है, अब तक 4633 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: तमंचे के आरोप में कोर्ट ने 1996 में भेजा जेल, 24 साल बाद आरोपों से बरी हुआ रामरतन

 

मरीज प्रेमपुरी, रामबाग मवाना, मोहल्ला हीरालाल मवाना, ग्लोबल सिटी गंगानगर, तेजपाल एंक्लेव दिल्ली रोड, नई बस्ती लल्लापुरा, कंकरखेड़ा वैशाली कॉलोनी, सोमदत सिटी, किशनपुरा, श्रद्धापुरी, हरिनगर, सुभाष पुरी, सैनिक विहार, पल्लवपुरम, सुभाषनगर, पंचवटी एंक्लेव, शिवनगर पालम विहार, साकेत, बुढ़ाना गेट, जय भीम नगर, सोतीगंज, जागृति विहार, पीएल शर्मा रोड, शताब्दी नगर, मलियाना, सुपरटेक और पुलिस लाइन के रहने वाले हैं।

नगर निगम में मचा हड़कंप 
नगर निगम में कोरोना के 9 केस मिलने के बाद अब नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तबियत खराब होने पर उन्होंने मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया। देर शाम नगर आयुक्त आनंद अस्पताल में भर्ती हो गए।

सोमवार को हुई सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में उनके संपर्क में आए अधिकारियों ने भी एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट कराया है। इससे पहले विभाग के 8 कर्मचारी और एक निगम पार्षद कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनका कैंप कार्यालय बंद कर दिया गया। चार्ज अपर नगरायुक्त श्रद्धा शॉडिल्यायन को सौंपा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed