फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six arrested in connection with robbery from committee director

Meerut News: कमेटी संचालक से लूट के मामले में छह गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Six arrested in connection with robbery from committee director
रोहटा। थाना क्षेत्र के थिरोठ गांव में पांच दिन पूर्व कमेटी संचालक से हुई पांच लाख की लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन लाख रुपये, दो बाइक व दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार की रात गांव थिरोठ में कमेटी संचालक फईमु मस्जिद के पास स्थित मेराज के घेर में अंतिम कमेटी की नकदी सदस्यों से जमा कर रहे थे। कमेटी का पांच लाख रुपया इकट्ठा हुआ। इसी दौरान हथियारबंद आधा दर्जन बदमाश मेराज के घेर में आ धमके और सभी को गन प्वाइंट पर लेकर नोटों से भरा बैग अपने कब्जे में कर लिया। नोटों से भरा बैग लेकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। रोहटा पुलिस ने जंगल में कांबिग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पहले पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। हालांकि, घटना के दो दिन बाद थाना पुलिस ने मेराज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी दिन से थाना पुलिस तीन लोगों को शक के आधार पर उठाकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लूट की घटना में शामिल मोहसिन पुत्र महराज, आसिफ व आदिल पुत्र अख्तर, आसिफ पुत्र हबीब, आरिफ पत्र महबूब निवासी थिरोठ व इस्लाम पुत्र महमूद निवासी परतापुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed