{"_id":"671d72ad16310d204202ff04","slug":"six-arrested-for-cheating-crores-of-rupees-in-the-name-of-getting-property-by-changing-name-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123570-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाम बदलकर प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाम बदलकर प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले छह गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने नाम बदलकर प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर कई लोगों से करोड़ोें की ठगी करने वाले छह आरोपियों जसवीर, मनोज, राहुल तोमर, आकाश, दीपक और राजदीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सात आरोपी अभी फरार हैं। इन्होंने कंकरखेड़ा निवासी व्यक्ति से भी जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगे थे। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नौचंदी थाने में कंकरखेड़ा के ड्रीम सिटी निवासी सतेंद्र सिंह ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि मुंडाली थाना क्षेत्र के समयपुर बादली निवासी जसवीर और मनोज, सिसौली गांव निवासी राहुल तोमर और आकाश, बढ़ला गांव निवासी दीपक, किठौर थाना क्षेत्र के हसनपुर कलां निवासी राजदीप, मनीष मलिक, आरके जनरल, संजय गौतम, विकास, अजय शर्मा, मनीष गोयल व अभिषेक गिरोह चलाते हैं। इन लोगों ने नाम बदलकर उन्हें प्रॉपर्टी सस्ते में दिलाने का झांसा देकर उनसे 40 लाख रुपये की ठगी कर ली।
ये लोग खुद ही किसान, प्राॅपर्टी डीलर, सीए और खरीदार बनकर किसी की भी जमीन का सौदा तय कर रकम ठग लेते थे। उसके बाद बैनामा कराने की डेट तय कर फरार हो जाते थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया कि 20 से ज्यादा ठगी की वारदात कर करोड़ों की रकम ठग चुके हैं। इनके खिलाफ आठ मुदकमे विभिन्न जनपद में दर्ज हो चुके हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।