{"_id":"68b8ae086cf9607fc50a7f65","slug":"six-accused-including-brother-in-law-accused-of-molestation-report-filed-meerut-news-c-72-1-mrt1061-139868-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा सहित छह आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा सहित छह आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने जीजा अमित और पांच अन्य आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटा होने की दवाई दिलवाने के बहाने सहारनपुर के एक धर्मस्थल में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी की निवासी महिला ने थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। इसके चलते उसका पति व ससुराल वाले काफी परेशान करते हैं। पीड़िता के अनुसार जीजा अमित ने बेटा होने की दवा दिलवाने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी दस अगस्त को महिला को लेकर सहारनपुर पहुंचा। आरोप है कि वहां आरोपी के पांच साथी पहले से ही मौजूद थे। यहां जीजा और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया तो मारपीट की गई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। आरोपी मौके से भाग गए थे। अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।