{"_id":"5f5bdce88ebc3ea3f62e46e5","slug":"sit-will-match-hand-writing-of-copies-of-mbbs-city-news-mrt500884628","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की कॉपियों की हैंड राइटिंग का मिलान कराएगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस की कॉपियों की हैंड राइटिंग का मिलान कराएगी एसआईटी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में ढाई साल पहले हुए एमबीबीएस कॉपी घोटाले में एसआईटी की टीम ने आरोपी दोनों छात्रों की एमबीबीएस की सभी कॉपियां मांगी है। जो कॉपी बदलने की बात हुई थी, उनसे दूसरी कॉपियों की हैंड राइटिंग का मिलान कराया जाएगा।
17 मार्च 2018 को एसटीएफ ने छात्र कविराज और विवि के तीन कर्मचारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। खुलासा किया था कि कैंपस का छात्र नेता कविराज विवि के कर्मचारियों की मदद से एमबीबीएस की कॉपियां बदलवा देता था। एमबीबीएस के अलावा स्नातक और परास्नातक की कॉपी भी बदलने की बात सामने आई थी। मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शासन के निर्देश पर जांच लखनऊ एसआईटी को दे दी गई थी। लखनऊ एसआईटी की टीम लगातार इस मामले में कर्मचारियों के बसान दर्ज करा चुकी है। हाल ही में टीम ने बयान दर्ज किए थे। कॉपी के बंडलों से 30 कॉपियां भी टीम ले जा चुकी है। अब एसआईटी ने एमबीबीएस के दो छात्रों की बदलने वाली कॉपियों के अलावा दूसरी कॉपियां भी हैंड राइटिंग के मिलान के लिए मांगी हैं।