फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sit-in protest by women of Shastri Nagar continues; they look to the government for justice.

Meerut News: शास्त्रीनगर की महिलाओं का धरना जारी, सरकार से है न्याय की उम्मीद

Mon, 17 Aug 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest by women of Shastri Nagar continues; they look to the government for justice.
जनता हित में नई नीति बनाने की मांग
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर की महिलाओं को अब सरकार से न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। महिलाओं का धरना जारी है। भाजपा के प्रति नाराजगी भी कम होती दिख रही है। अब महिलाओं ने भाजपा नेताओं से धरना स्थल पर आने की अपील की है।
आवास विकास परिषद की कार्रवाई के खिलाफ शास्त्रीनगर सेक्टर दो और तीन में महिलाएं धरना दे रही हैं। लगभग चार माह से धरने पर बैठी महिलाओं को अब एक बार फिर योगी सरकार पर भरोसा होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठी महिला शीतल पुजानी, राधा गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, रंजना आदि का कहना है कि पहले आवास विकास हमें सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर डरा रहा था, अब तो न्यायालय ने भी सरकार को नई नीति के तहत शास्त्रीनगर के परिवारों समेत सभी को राहत देने की बात कही है। इससे स्पष्ट है कि अब सरकार को ही न्याय देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि हमें सरकार पर पूरा भरोसा है। हमने अपनी कीमती वोट देकर नेताओं को जिताकर भेजा। सरकार बनाई। अब हम अपनी सरकार से ही न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को भी धरना स्थल पर आना चाहिए।

शास्त्रीनगर भाजपा का गढ़ रहा है और रहेगा। इसलिए भाजपा के नेताओं को हमारी समस्या को सुनना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए ताकि हमारे मकान सेटबैक के नाम पर टूटने से बच सकें। पहले ही सभी का रोजगार खत्म हो चुका है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed