फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sister of groom died and four injured in car accident at in Bijnor of Uttar Pradesh

बरात में अचानक हादसा, दूल्हे की बहन की मौत, चार लोग घायल, मातम में बदली खुशियां

Sat, 14 Mar 2020 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Mar 2020 07:26 PM IST
सार

एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब बरात लेकर जा रहे दूल्हे की ममेरी बहन की हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Sister of groom died and four injured in car accident at in Bijnor of Uttar Pradesh
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब बरात लेकर जा रहे दूल्हे की ममेरी बहन की हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। उधर, घटना की जानकारी लगते ही बरातियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


देहरादून निवासी मो. अनवार के पुत्र इमरान की बरात शनिवार दोपहर को बिजनौर के अफजलगढ़ जा रही थी। बरात के काफिले में बस के अलावा कई कार भी शामिल थी। काफिले की एक कार नगीना- रायपुर तिराहे से पहले गांव अलहदादपुर पहुंची तो सामने से आ रही कार से टकरा गई। बरात के काफिले में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। बरात की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायलों को एंबुलेंस द्वारा नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मुजफ्फरनगर निवासी साजिद की 22 वर्षीय पुत्री सिद्रा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार साजिद की दूसरी पुत्री इकरा 19 वर्ष व पुत्र आरिफ 24 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया, जबकि गजाला, सानिया को प्राथमिक उपचार सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिद्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। हादसे के बाद बरात के काफिले में शामिल सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने बताया कि घटना में मरने वाली सिद्रा दूल्हे की ममेरी बहन है।

यह भी पढ़ें: यूपी: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 

पुलिस के अनुसार दो की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से बरातियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed