फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sirf 25 minute ki baarish

सिर्फ 25 मिनट की बारिश, शहर की सड़कें हुई जलमग्न

Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
sirf 25 minute ki baarish
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सब दावे झूठे निकले। मानसून की पहली मात्र 25 मिनट की बारिश ने ही दिखा दिया कि शहर में नालों की सफाई का कितना बुरा हाल है। नालों की सफाई के नाम पर चल रहे तमाम खेल-तमाशों पर इस बारिश ने पानी फेर दिया। नाले अवरुद्घ होेने के कारण जल निकासी नहीं हो पाई और घंटों तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

  दो माह से नाला सफाई के दावे कर रहा नगर निगम बुधवार को हुई बारिश के दौरान हांफ गया। शहर के नाले मात्र 25 मिनट की बारिश के पानी को भी नहीं झेल पाए। नाले उफने तो सड़क और भवन परिसरों में पानी भर गया। जलभराव से नगर निगम परिसर भी अछूता नहीं रहा। सड़कें लबालब हो गई। बारिश बंद होने के बाद कई घंटे जलभराव रहा। जिसके कारण शहर का यातायात भी प्रभावित हो गया। 
विज्ञापन


 निगम के दावे, तली झाड़ साफ हो रहे नाले
नगर निगम सभी नालों को तली झाड़ सफाई के दावे करता रहा है। अधिकारियों ने एलान किया था कि इस बार बरसात में शहर जलभराव के कारण टापू नहीं बनेगा। बुधवार को मानसून की पहली हल्की बारिश थी। जो शहर के कुछ ही इलाकों में हुई। उसके बावजूद जलभराव का यह हाल हुआ कि दिल्ली रोड, शारदा रोड, प्रहलादनगर, खैरनगर, रेलवे रोड़ से घंटाघर मार्ग, साकेत, सिविल लाइन, कमिश्नरी चौराहा, थापर नगर, बागपत रोड, फूलबाग कालोनी, नगर निगम परिसर, जिला महिला अस्पताल, सहित काफी स्थानों पर भारी जलभराव हुआ। इनके आसपास की कालोनियां जैसे ब्रह्मपुरी आदि इलाकों में भी जलभराव रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ओडियन और आबूनाले उफने 
नगर निगम ने ओडियन और आबूनाले की तली झाड़ सफाई की बात कही थी। लेकिन बुधवार को हुई बारिश का पानी भी नाले नहीं झेल पाए। आगे भारी बारिश होेने के बाद शहर का हाल क्या हो, इसको लेकर शहर की जनता भी चिंतित है। इन बड़े नालों से जुड़ने वाले छोटे नालों की स्थिति भी साफ हो गई है। माना जा रहा है कि  अगर निगम ने नालों की सफाई को गंभीरता से नहीं लिया तो बरसात में शहर तालाब बन जाएगा।  थापर नगर नाले का तो यह हाल कि नाला अटकर सड़क के ही लेवल तक पहुंच गया है।


कचहरी में हुआ जलभराव
    कचहरी में बारिश के पहले दिन ही जलभराव हो गया। जिसके चलते वादकारियों व वकीलों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर बारिश शुरू होते ही प्याऊ चौराहे पर कलक्ट्रेट व सिविल कोर्ट के बीच बने गेट पर पानी भर गया। वहीं भारद्वाज चैंबर के पास 13 कोर्ट बिल्डिंग में जाने वाले रास्ते में भी जलभराव हो गया। उधर मुख्य मार्ग पर सुलभ शौचालय के पास भी जलभराव रहा जिसमें वादकारियों को काफी परेशानी हुई। जिसकी शिकायत वकीलों ने मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कोर्ट मैनेजर से भी की है।

नालों की सफाई लगातार की जा रही है। नालों की सफाई का ही असर है कि बारिश बंद होने के एक घंटे बाद पानी उतर गया। 
        मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed