फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sir Save my sister-in-law, she is kidnapped

सरधना में महिला के अपहरण की सूचना पर मचा हडकंप-पुलिस ने फर्जी सूचना होने पर ली राहत की सांस

Fri, 16 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sir Save my sister-in-law, she is kidnapped
सरधना। नगर की एक महिला ससुरालियों पर दर्ज केस में मेरठ न्यायालय से अपने घर लौट रही थी। महिला की भाभी ने पुलिस को फोन कर ननद के अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो अपहरण की बात झूठी निकली। जिस महिला के अपहरण की बात कही गई थी वह सरधना रोडवेज बस स्टैंड पर मिली। पुलिस ने महिला की भाभी को झूठी सूचना देने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सरधना निवासी पूजा की शादी दौराला क्षेत्र के बड़कली गांव में हुई थी। विवाद के चलते उसने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करा रखा है। बृहस्पतिवार को पूजा मेरठ न्यायालय गई थी। दोपहर को वह रोडवेज बस से सरधना लौट रही थी। इस बीच पूजा की भाभी गीता पत्नी सनी ने पुलिस को फोन कर कहा कि साहब उसकी ननद का रास्ते में कार सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है उसे बचा लो। इसके बाद पुलिस ने पूजा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सरधना बस स्टैंड पर पहुंची तो पूजा वहीं मिल गई। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि अपहरण की बात झूठी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि ससुराल पक्ष से विवाद के चलते ही झूठी सूचना दी गई थी। महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed