फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIR: Officials inspected the work of BLOs at the booths

एसआईआर : अधिकारियों ने बूथों पर देखा बीएलओ का काम

Fri, 12 Dec 2025 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
SIR: Officials inspected the work of BLOs at the booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। एसआईआर अभियान के अंतर्गत एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने एबीएसए कमलराज व राजस्व विभाग के नीरज कुमार के साथ क्षेत्र के दर्जनों बूथों का निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ को उचित दिशा निर्देश दिए और अभी तक किए गए कार्य का फीडबैक लिया।
एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण अभियान को पूरा करने के लिए अधिकारी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। खादर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तारापुर के बूथ पर चल रहे कार्य के निरीक्षण के लिए पहुंचे। नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने बीएलओ के कार्य का विवरण जाना। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कोई भी नाम गलत नहीं होना चाहिए। समय रहते सभी त्रुटियों को सही किया जाए। यदि किसी ने आपत्ति लगाई है तो उसे गंभीरता से लेकर उसका निराकरण किया जाए।
विज्ञापन

वहीं कई बूथों पर मतदाता सूची में अपना नाम तलाश कर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करने पहुंचे। वहीं, 18 साल की उम्र पार कर चुके युवा अपना वोट बनाने के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाता सूची के सत्यापन के बाद जल्द ही नए वोट बनाने का कार्य शुरू होगा। एबीएसए ने क्षेत्र के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं से कहा कि एसआईआर अभियान की जिम्मेदारियों का निर्वह्न करें। इसमें लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed