फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIR: Four hundred people reached Tehsil for hearing

एसआईआर : चार सौ लोग सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे

Wed, 21 Jan 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
SIR: Four hundred people reached Tehsil for hearing
जवाब दाखिल करने के लिए लाइन में लगे नोटिस धारक मतदाता स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, उसमें लगभग 400 लोगों की बुधवार को सुनवाई की गई। बुधवार तक 3200 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने बीएलओ द्वारा फार्म भरते समय वर्ष 2003 का डाटा नहीं नहीं दिया था ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 17 जनवरी को 600 लोगों को मवाना, हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ ब्लाक में नोटिस दिए गए थे। इन सभी को सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया गया था। इसके लिए तहसील में 7 टेबल बनाई गई हैं। बुधवार को लगभग 400लोग सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने संबंधित अभिलेख जमा किए।

128 ने जवाब दाखिल किए
हस्तिनापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को खंड विकास कार्यालय में उन मतदाताओं की सुनवाई की गई, जिन्हें निर्वाचन संबंधी आपत्तियों के चलते नोटिस जारी किए गए थे। टिस धारक मतदाताओं के जवाबों की जांच और सत्यापन के लिए अधिकारी मौजूद रहे। करीब 128 मतदाताओं ने अपने नोटिस के जवाब दाखिल किए। नोटिस के जवाबों की जांच के लिए विकासखंड कार्यालय पर नायब तहसीलदार नितेश सैनी, बीडीओ अमरीश कुमार के साथ पशुपालन विभाग के डॉ. इंद्रजीत, एबीएस से कमलराज, डाइट विभाग के प्रवक्ता नरेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात रहे। अधिकारियों की टीम ने प्रत्येक मतदाता के प्रस्तुत अभिलेखों की जांच कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप परखा।
विज्ञापन



मतदाता सूची सुधार के लिए तहसील में नोटिस पर सुनवाई शुरू
सरधना। तहसील में बुधवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के नोटिस पर सुनवाई का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन ही तहसील में नोटिस पर आपत्ति दर्ज कराने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। तहसीलदार ज्योति सिंह और अन्य अधिकारी मतदाताओं से दस्तावेज लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 हजार से अधिक मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस भेजे गए हैं। इनमें उन मतदाताओं के फार्म शामिल हैं, जिनकी जानकारी मैपिंग से मेल नहीं खा रही है। मतदाताओं को घर-घर जाकर नोटिस देने का काम बीएलओ कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराने वाले मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज और सूचना ली। इसके बाद फार्म को दुरुस्त कर मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नोटिस पर सुनवाई लगातार जारी रहेगी। बुधवार को तहसील में मतदाताओं की भीड़ रही और प्रशासनिक अधिकारी हर आपत्ति का निस्तारण करने में व्यस्त रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे मतदाता सूची में सुधार में मदद मिलेगी।


आज लावड़ मेंं नोटिसों पर होगी सुनवाई
लावड़। एसआईआर नोटिस की सुनवाई के लिए सरधना तहसील के अंतर्गत तीन केंद्रों में लावड़ नगर पंचायत को भी शामिल किया गया है। लावड़ नगर पंचायत में बृहस्पतिवार से नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जारी किए गए नोटिस प्राप्त मतदाता अपनी आपत्तियां, स्पष्टीकरण, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। मतदाताओं को किस केंद्र पर उपस्थित होना है यह जानकारी भी उनके नोटिस पर अंकित है।

जवाब दाखिल करने के लिए लाइन में लगे नोटिस धारक मतदाता स्रोत संवाद

जवाब दाखिल करने के लिए लाइन में लगे नोटिस धारक मतदाता स्रोत संवाद

जवाब दाखिल करने के लिए लाइन में लगे नोटिस धारक मतदाता स्रोत संवाद

जवाब दाखिल करने के लिए लाइन में लगे नोटिस धारक मतदाता स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed