फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIR: BLOs will go door to door to get SF forms filled.

एसआईआर : घर-घर जाकर बीएलओ भरवाएंगे एसएफ फार्म

Mon, 10 Nov 2025 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
SIR: BLOs will go door to door to get SF forms filled.
बीएलओ की बैठक लेते एस डी एम। (मवाना)
एसडीएम ने बीएलओ की बैठक ली, दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में लागू किये गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम संतोष सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर लागू किया गया है। सभी बीएलओ अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर सभी मतदाताओं से एसएफ फार्म भरवाएंगे। इस फॉर्म की एक कॉपी मतदाता के पास रहेगी और दूसरी कॉपी बीएलओ द्वारा साइट पर अपलोड की जाएगी।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि 15 नवंबर तक बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पर गणना फार्म पहुंचाएंगे। मतदाता को उक्त फार्म भरकर बीएलओ को वापस करना होगा। जिन लोगों के नाम वर्ष 2003 की विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल थे, उन्हें कोई साक्ष्य देने की जरूरत नहीं है लेकिन जो लोग 2003 के बाद मेरठ जनपद में मतदाता बने हैं उन्हें अपने पुराने स्थान के मतदाता पहचान पत्र अथवा अपने माता-पिता के मतदाता पहचान पत्र के संबंध में जानकारी फार्म में दर्ज करनी होगी। यह अभियान पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल करने और अपात्रों के नाम हटाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन लोगों के गणना फार्म वापस नहीं मिलेंगे उन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। पुराना साक्ष्य न देने वालों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं रहेंगे। मृत मतदाता, बाहर शिफ्ट हुए, डबल वोटर और तीन बार में अनुपस्थित मिलने वाले मतदाताओं के नाम की सूची तैयार कर संबंधित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर निकाय तथा ईआरओ के कार्यालय पर चस्पा की जाएगी, ताकि लोग आपत्ति दे सकें। एसआईआर के तहत जो फार्म भरवाए जा रहे हैं, उनमें कलर फोटो भी चस्पा करके देना है। उसी से मतदाता पहचान पत्र तैयार कराकर सभी को दिए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार निरंकार सिंह, नायब तहसीलदार अंकित तोमर, नितेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed