फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sipoys sister was shot, serious

सिपाही की बहन को तमंचे से गोली लगी, गंभीर

Fri, 17 Jul 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
sipoys sister was shot, serious
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में बृहस्पतिवार रात सिपाही की बहन को तमंचे से पेट में गोली लग गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, युवती की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल कुलबीर सिंह के मुताबिक सरायकाजी में होमगार्ड अमन सिंह का परिवार रहता है। उसका बेटा रिंकू सिपाही है। उसकी पोस्टिंग रामपुर है। रिंकू की करीब बीस वर्षीय बहन दीपा बृहस्पतिवार रात में घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दीपा के पेट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दीपा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी और पास में तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दीपा को न्यूटिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी पाकर मेडिकल पुलिस पहले घटनास्थल और फिर हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए। पुलिस का कहना है कि युवती ने स्वयं को गोली मारी या किसी और ने वारदात की है। घर में तमंचा कहां से आया। इस बाबत उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। वहीं, सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि युवती का मजिस्ट्रेटी बयान करा दिया है। गोली कैसे लगी तथा तमंचा कहां से आया इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed