{"_id":"5cd6d2cebdec22070d4595cc","slug":"sikh-community-and-bjp-have-protest-against-sam-pitroda-and-blow-the-effigy-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के 'सैम' पर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर नारेबाजी और फिर फूंका पित्रोदा का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के 'सैम' पर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर नारेबाजी और फिर फूंका पित्रोदा का पुतला
Sat, 11 May 2019 07:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
सिख समुदाय के लोगों और भाजपाइयों ने सैम पित्रोदा का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों पर दिए गए बयान के विरोध में भाजपाइयों व सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी व सैम पित्रोदा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका चौक पर सैम पित्रोदा का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन यूपी के बिजनौर शहर में हुआ है।
विज्ञापन
भाजपाई नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए और राहुल गांधी व सैम पित्रोदा के खिलाफ नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा द्वारा दिया गया बयान बहुत अशोभनीय है। यह सिख समाज का अपमान है। कहा कि पूरी कांग्रेस ही सिख विरोधी है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के बयान सिख विरोधी दंगे पर हमेशा ही विवादित होते हैं। सिख विरोधी दंगों पर अमर्यादित बयान देने के बाद माफी मांगी जाती है। कांग्रेस नेता इस दंगे के खिलाफ खुलकर माफी नहीं मांगते हैं। कांग्रेस में ऐसे नेताओं के खिलाफ कभी कार्रवाई भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सैम पित्रोदा का पुतला फूंका। इस दौरान नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, शेखर चौधरी, संजीव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मानव सचदेवा, मनदीप चौधरी, हनी अहलावत आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/