फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Signs of destruction are visible far and wide after the flood

बाढ़ के बाद दूर तक नजर आ रहे बर्बादी के निशां

Thu, 11 Sep 2025 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Signs of destruction are visible far and wide after the flood
ओमपाल सिंह
टूट गए किसानों के हौसले, सब कुछ हो गया बर्बाद, सरकार की मदद की उम्मीद
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के कई गावों में अब गंगा नदी का पानी उतरने लगा है, लेकिन पानी उतरने पर तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। सड़कें तबाह हो गईं। किसानों की फसलें बर्बाद हों गईं। फसलों को देखकर लोग हताश हैं। अब उन्हें सरकार की मदद की उम्मीद है।
गत दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते गंगा नदी लंबे समय तक उफान रहीं। बाढ़ ने खादर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों की फसलों को अपनी चपेट में लेकर बर्बाद कर दिया। अब पानी उतर रहा है लेकिन अपने पीछे जो तबाही का मंजर छोड़ गया है उसे देख लोगों की आंखें छलक पड़ती हैं।
विज्ञापन



पानी आया और कर गया बर्बाद
अब गंगा का पानी तो वापस चला गया पर हमारी जिंदगी को बर्बाद कर गया। करीब 35 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। सबसे बड़ी चुनौती जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की है। -किशन चौहान, तारापुर
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल से लगातार बर्बाद हो रही फसल
तीन साल से उनकी तीन एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। उनके पास रोजी-रोटी के लिए यही साधन है और जमीन नहीं है। इस बार भी फसल बर्बाद हो गई। अब प्रशासनिक मदद का इंतजार है। -प्रेम सिंह, तारापुर


आर्थिक स्थिति हुई कमजोर

खादर क्षेत्र में आने वाली बाढ़ प्रतिवर्ष हजारों किसानों को बर्बाद कर जाती है जहां उनके खेतों में धान की पक्की फसल खड़ी हुई थी आज उन खेतों में घास जमी हुई है। आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर हो गई है। -ओमपाल सिंह, तारापुर



बाढ़ से लड़ते-लड़ते टूट गए हौसले

हर साल बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। बाढ़ से लड़ना खादर क्षेत्र में अकेले इंसान के बस की बात नहीं है। हर तरफ बस तबाही और बर्बादी है। ऐसा लगता है जैसे हम दशकों पीछे चले गए हैं। -खजान सिंह, तारापुर

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed