फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Signal failed, where trains stood

Meerut News: सिग्नल फेल, जहां की तहां खड़ी हुईं ट्रेनें

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Signal failed, where trains stood
मेन रेल ट्रैक पर खड़ी हुई शालीमार एक्सप्रेस, मैन्युअल पायलट से करवाकर रवाना किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिटी स्टेशन का सिग्नल एंड टेली कम्यूनिकेशन (एसऐंडटी) सिस्टम शुक्रवार रात अचानक खराब हो गया। इससे कई ट्रेेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। काफी प्रयास के बाद भी सिस्टम दुरुस्त नहीं हुआ तो मैन्युअल पायलट करवाकर ट्रेन चलाई गईं। एक घंटे से ज्यादा ट्रेनों के खड़ा होने से ठंड में यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार शालीमार एक्सप्रेस नई बस्ती के पास मेन रेल ट्रैक से गुजर रही थी, तभी सिग्नल सिस्टम में खराबी आ गई। सिग्नल में खराबी आते ही चालक ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया। शालीमार एक्सप्रेस के खड़ा होने पर तुरंत पावर केबिन से सूचना मिलने पर परतापुर में उत्कल एक्सप्रेस और मोहिउद्दीनपुर स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को खड़ा करवा लिया गया। पावर केबिन कर्मियों ने तुरंत से सिग्नल खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी गई। कुछ देर में स्टेशन अधीक्षक, एसऐंडटी प्रभारी और यातायात प्रभारी स्टेशन पहुंच गए। करीब आधा घंट तक सिग्नल को दुरुस्त करने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो यातायात प्रभारी ने मैन्युअल पायलट करवाकर मेन ट्रैक पर खड़ी शालीमार एक्सप्रेस को रवाना किया। उत्कल और दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन चलाई गई। स्टेशन मास्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सिग्नल में खराबी आने की वजह से ट्रेनें जहां की तहां रुकीं। यातायात प्रभारी योगेंद्र झा ने बताया कि सिग्नल के सही नहीं होने पर मैन्युअल पायलट करवाकर ट्रेनों को चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed